हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर 50 ई-रिक्शा जब्त करने के विरोध में यूनियन ने किया प्रदर्शन, ट्रैफिक सीआई पर मनमानी कार्रवाई का आरोप
ई-रिक्शा यूनियन ने यातायात पुलिस की ओर से बड़ी संख्या में ई-रिक्शा जब्त किए जाने की कार्रवाई का विरोध करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच करवाने और ई-रिक्शा चालकों को राहत दिलाने की मांग की। यूनियन ने ट्रैफिक सीआई अनिल छिंदा पर सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए कार्रवाई करने का आरोप लगाया।