अलीराजपुर गैंगरेप केस
मध्य प्रदेश को झकझोर देने वाली घटना मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के बोरी थाना क्षेत्र में 11 जुलाई 2026 की रात एक 40 वर्षीय आदिवासी विधवा महिला के साथ बेहद दर्दनाक वारदात हुई। पुलिस के अनुसार, कई हथियारबंद बदमाश लूट के इरादे से उसके घर में घुसे। विरोध करने पर महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोपियों ने घर से नकदी और अन्य सामान भी लूट लिया। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने जांच के दौरान 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। वायरल वीडियो में इन्हीं गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस सुरक्षा के बीच ले जाते हुए देखा जा सकता है। मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Indore, Indore | Jul 15, 2026