खगड़िया: सागरमल चौक पर अधिवक्ता ने कला संस्कृति पदाधिकारी को दुर्लभ पांडुलिपियाँ दिखाईं
जिले में "ज्ञान भारतम् मिशन" अभियान के तहत पांडुलिपियों की खोज का कार्य लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज शहर के सागरमल चौक स्थित एडवोकेट राजेश कुमार गुप्ता के घर से ऐतिहासिक महत्व की कई दुर्लभ पांडुलिपियां प्राप्त हुई हैं। इनमें उनके पूर्वजों द्वारा हस्तलिखित वर्ष 1904 ई. के पोस्टकार्ड और पत्र शामिल हैं। साथ ही, वर्ष 1949 ई. में गोगरी जमालपुर का सिल्क कपड़े प