बालाघाट: अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 957 ट्रॉली रेत जब्त
उप संचालक खनिज फरहत जहां ने बताया कि संयुक्त टीम ने ग्राम कोसमी (तहसील लालबर्रा) और ग्राम कुम्हारी (तहसील बालाघाट) में निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान कोसमी स्थित शासकीय भूमि पर लगभग 22 ट्रॉली तथा कुम्हारी में करीब 935 ट्रॉली रेत का अवैध भंडारण पाया गया। इस प्रकार दोनों स्थानों से कुल लगभग 957 ट्रॉली रेत जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों