ऊंचाहार: ऊँचाहार क्षेत्र में गर्मी का असर, सिर पर बैग रखकर जाते बच्चों का वीडियो हुआ वायरल
ऊँचाहार क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है, खासतौर पर इसका सबसे प्रभाव स्कूली बच्चों पर दिखाई दे रहा है।जो कड़ाके की धूप में घरों को जाने को मजबूर हैं।मंगलवार की दोपहर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कुछ स्कूली बच्चे धूप से बचने के लिए सिर स्कूली बैग रखकर जाते हुए नजर आ रहे हैं, वीडियो परिषदीय विद्यालय का बताया जा रहा है