बेलदौर: पसराहा थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में तीन लोगों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में
पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीरवास गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को शुक्रवार को दिन के तीन बजे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात बीरवास गांव में दो पक्षों के बीच बच्चों को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। इस घटना की