कुडू: कुडू थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 2 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी के बाद भेजे गए जेल।
कुडू थाना पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार दोपहर लगभग 2:00 बजे दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।