इचाक: पुराना इचाक में गूंजा जय श्रीराम, भव्य कलश यात्रा से श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू
हजारीबाग के पुराना इचाक में तीन दिवसीय श्री श्री 1008 श्रीहनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। हजारों महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर ऐतिहासिक सूर्य मंदिर से जल ग्रहण किया। जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में युवा नेता गौतम कुमार ने शामिल होकर पूजा-अर्चना की और युवाओं को ऊर्जा व सेवा का संदेश दिया।