गम्हरिया: भर्राही :: थाना क्षेत्र में 4.6 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.6 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर मधुबन पुल के नीचे बांसबीट के पास छापेमारी की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान भर्राही बाजार निवासी 20 वर्षीय गौतम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।