प्रयागराज: रेलवे कॉलोनी में मंदिर के गेट का ताला तोड़कर चोरों ने मंदिर का सामान किया चोरी, ताला तोड़ने का वीडियो आया सामने
सिविल लाइन स्थित रेलवे कॉलोनी में स्थित मंदिर परिसर के गेट का ताला तोड़कर चोरों ने मंदिर का सामान चोरी कर लिया,जिसका वीडियो आज रविवार को करीब सुबह 9:00 बजे सामने आया है। रेलवे कर्मचारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि अज्ञात लोगों ने मंदिर का ताला तोड़कर सारा सामान गायब कर दिया हैं। सिविल लाइंस थाने पर सूचना दी गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।