प्रयागराज: प्रयागराज शहर में धूमधाम से संपन्न हुआ होली का पर्व, सिख समुदाय के लोगों ने शहरवासियों को दी बधाई
शहर के अलग-अलग स्थान पर लोगों द्वारा जमकर होली मनाई गई है।एक दूसरे को होली पर्व की बधाई देकर रंग पर्व को सकुशल संपन्न किया है। आज शनिवार को करीब 5:00 बजे सिख समुदाय के लोगों द्वारा प्रयागराज शहर वासियों को होली की बधाई दी गई है। दरअसल प्रयागराज शहर को गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है तथा हर प्रमुख त्योहारों पर सभी समुदाय के लोग मिलकर त्यौहार मनाते हैं।