भीलवाड़ा: सीवरेज की बदहाली पर कांग्रेस ने 100 फीट रोड पर 'भैंस के आगे बीन' बजाकर किया अनूठा प्रदर्शन, प्रशासन को दी चेतावनी
अमृत-2 योजना के तहत 100 फीट रोड पर किए गए सीवरेज कार्य के बाद सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेस कार्यकर्ता 100 फीट रोड पर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने भैंस के आगे बीन बजाकर प्रशासन की उदासीनता का प्रतीकात्मक विरोध किया।