भीलवाड़ा: वन कर्मचारियों ने उपवन संरक्षक कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार व धरना दिया, निर्दोष कर्मचारियों की बहाली की मांग
वन विभाग के कर्मचारियों का गुरुवार सुबह 10 बजे से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन उप वन संरक्षक कार्यालय के बाहर शुरू हो गया। संयुक्त वन कर्मचारी संघ के आह्वान पर पूरे जिले के कर्मचारी धरने पर बैठ गए हैं। उनकी एक ही मांग है कि निर्दोष कर्मचारियों को पुनः बहाल किया जाए।