डंडई: रोजगार की तलाश में गए युवक की ट्रेन हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम
Dandai, Garhwa | Jul 27, 2026 डंडई प्रखंड अंतर्गत करके पंचायत निवासी रामधनी परजापति के पुत्र– गोपाल परजापति की रविवार देर रात जबलपुर रेलवे स्टेशन पर हुए ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि रामधनी परजापति बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी करते थे और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का ...