रामपुर: ग्राम किशनपुर मौलागढ़ में सड़क दुर्घटना में घायल होमगार्ड की इलाज के दौरान हुई मौत, ज़िला अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Rampur, Rampur | Sep 18, 2024 थाना स्वार क्षेत्र के ग्राम किशनपुर मौलागढ़ निवासी राम सिंह उत्तराखंड के बाजपुर में होमगार्ड के पद पर तैनात है। हर रोज़ बस से ड्यूटी जाते थे। 10 सितंबर को ड्यूटी से घर लौटने के दौरान बस से उत्तर कर पैदल घर जा रहे थे। ग्राम किशनपुर मौलागढ़ मे तेज़ रफ़्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में राम सिंह गंभीर घायल हो गए। आठ दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।