जंदाहा: जंदाहा में फर्जी ट्रक लूट कांड का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र में ट्रक लूट के कथित मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि ट्रक लूट की कहानी पूरी तरह से झूठी और सुनियोजित थी। आरोप है कि ट्रक चालक, ट्रक मालिक और ट्रक क्रेता ने बीमा राशि प्राप्त करने के उद्देश्य से फर्जी लूट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।