नौला पिकेट की पुलिस ने शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे बेगूसराय–वीरपुर संजात पथ पर नौला गढ़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व पिकेट प्रभारी संजय कुमार सिंह कर रहे थे।इस दौरान करीब 41 वाहनों की जांच की । जिसमें दोपहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों की गहन जांच शामिल हैं।