गौरिहार: रेवना में स्वास्थ्य एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
गौरिहार क्षेत्र के ग्राम रेवना में रविवार की शाम 4 बजे आईसेक्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा स्वास्थ्य एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किशोर-किशोरियों, महिलाओं और ग्रामीणों को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, एनीमिया रोकथाम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य तथा शासन की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।