गरोठ: रूपरा फंटे से पुलिस ने पिकअप वाहन से 5 गोवंश किए ज़ब्त, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
मवेशियों की अवैध तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई के बावजूद तस्कर अपनी गतिविधियां बंद नहीं कर रहे हैं।गरोठ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए रूपरा फंटे पर तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों द्वारा क्रूरता पूर्वक 5 गोवंश का अवैध परिवहन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बोलेरो पिकअप वाहन जब्त किया