गरोठ: नावली गांव में ट्रैक्टर के बोनट से गिरकर युवक आया टायर के नीचे, मौके पर हुई मौत
मंदसौर जिले के गाँधीसागर थाना क्षेत्र के नावली गांव मे एक ट्रेक्टर के बोनट पर बैठे युवक चालक द्वारा तेज गति से चलाने पर निचे गिर गया और टायर के निचे आने से मौके पर ही युवक की मृत्यु हो गई वही परिजनों की शिकायत पर गाँधीसागर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की जाँच शुरू कर दी है