राजाजान के अभिषेक चौहान ने यूपीएससी की परीक्षा में 102 वां रैंक लाकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। अभिषेक ने अपने प्रथम प्रयास में ही सफलता अर्जित की है।जानकारी अभिषेक के पिता नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के रजिस्टार डॉ. अभय कुमार सिंह ने शुक्रवार की शाम करीब 5: 02 बजे दी।अभिषेक की सफलता पर गांव में जश्न का माहौल है।