अरवल: अरवल में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Arwal, Arwal | Jun 3, 2026 नगर क्षेत्र के सिपाह वार्ड संख्या-6 में थाना के पीछे एक महिला की फांसी लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।