हुज़ूर: अवधपुरी स्थित नक्षत्र एनक्लेव के फ्लैट में लगी आग, NGO कर्मचारी की हुई मौत
Huzur, Bhopal | Feb 25, 2024 भोपाल में अवधपुरी स्थित नक्षत्र ऐनक्लेव के प्लैट में आग लगने से NGo कर्मचारी की मौत हो गई। फ्लैट 5वें फ्लोर पर है। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों को आग पर काबू पाने में दो घंटे लगे। थाना प्रभारी रोशन लाल भारती ने बताया कि नक्षत्र अपार्टमैंट के 5वें फ्लोर पर प्लैट में दंपती रहते थे। 46साल के एस प्रदीप की झुलसने से मौत हो गई। उनकी पत्नी सुरक्षित हैं।