हुज़ूर: भोपाल के हबीबगंज थाना इलाके में रहने वाली MBA की छात्रा के साथ रिश्ते के भाई ने की ज्यादती ।
Huzur, Bhopal | Feb 25, 2024 भोपाल के हबीबगंज थाना इलाके में रहने वाली MBA की छात्रा के साथ रिश्ते के भाई ने ज्यादती की। लड़की को घर में अकेला देख आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था। बाद में पुलिस से बचने युवक ने पीड़िता को जल्द शादी करने का झांसा दिया। अब आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया है। तब युवती ने थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया है। आरोपी युवक की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।