मोहनलालगंज: मिशन शक्ति: महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
लखनऊ में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस कमिश्नरेट के निर्देशन और डीसीपी साउथ के नेतृत्व में थाना मोहनलालगंज पुलिस टीम ने कालेबीर मंदिर परिसर में महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। इस दौरान उन्हें महिला हेल्पलाइन, साइबर सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं और आत्मरक्षा के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।