कटनी ग्रामीण: उमरिया: डूडहा नाला के पास खेतों में आग लगने से हड़कंप, दर्जनों खेत जले, फायर ब्रिगेड की कमी पर सवाल
कटनी जिले की रीठी तहसील के अंतर्गत आने वाले उमरिया गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात कारणों से नरवाई (फसल अवशेष) में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते यह आग विकराल रूप धारण कर गई और आसपास के दर्जनों खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही समय में बड़े क्षेत्र में फैल गईं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया।