अंबाह: चंबल के पिनाहट-उसैद घाट पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की गाड़ी फंसी, आस्था ने दिखाया रास्ता!
Ambah, Morena | Apr 9, 2026 चंबल नदी पिनाहट-उसेद घाट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर अपनी यात्रा के दौरान गाड़ी फंसने की घटना बताते हैं। वे चंबल को बीहड़ों और डाकुओं का गढ़ बताते हुए कहते हैं कि कठिन हालात में उन्होंने “ठाकुर जी” का स्मरण किया, जिससे उनकी गाड़ी सुरक्षित निकल गई। हालांकि, वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।