बड़वाह नगर की सरस्वती कॉलोनी में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिवस बुधवार शाम चार बजे भक्ति और उत्साह के साथ कथा वाचक पंडित दीपक शर्मा ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग श्रवण कराया। वैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का जीवंत स्वरूप का उपस्थित श्रद्धालुओं ने दर्शन कर खुशियां मनाते हुए मंगल भजनों पर खूब झूमते नाचते नजर आए।