हरदोई: बम्हनाखेडा गांव के लोगों ने विद्युत समस्या से परेशान होकर कराही पुरवा विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया, सुधार की मांग की
Hardoi, Hardoi | Apr 20, 2025 जानकारी के अनुसार बम्हनाखेडा गांव की विधुत आपूर्ति कराही पुरवा विद्युत उपकेंद्र से होती है। गांव में बीते एक माह से विद्युत समस्या बनी हुई है। रविवार को दर्जनों उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र का घेराव करते हुए आधे गांव की एक माह से बाधित पड़ी आपूर्ति को जल्द बहाल कराए जाने की मांग करते हुए विभाग के विरुद्ध नारेबाजी की।