खगौल: दानापुर में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, 360 ग्राम मादक पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार
मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो बिहार के विशेष अभियान दल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर खगौल थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया गया। टीम ने एक चारपहिया वाहन से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 100 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद किया। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने