माडा: बंधौरा में कोयला लदा हाईवा पलटा, चालक बाल-बाल बचा
सिंगरौली जिले में जिस रफ्तार से सड़क मार्ग से पावर प्लांटों के लिए कोयले का परिवहन हो रहा है उसी गति से दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं। तेज रफ्तार तथा नियमों को दरकिनार कर चलने वाले इन कोयला वाहनों से आये दिन दुर्घटनाएं देखने को मिलती हैं। माड़ा थाना क्षेत्र के बंधौरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक कोयला लोड हाईवा सड़क के किनारे शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात पलट गया ।