कटनी में युवक की संदिग्ध मौत, सूखे कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका कटनी जिले के माधव नगर थाना क्षेत्र के लखेरा इलाके में मंगलवार को एक युवक का शव सूखे कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लखेरा निवासी राहुल वंशकार (25) के रूप में हुई है। बताया गया है कि राहुल पिछले पांच दिनों से लापता था।