खरगौन: जिलाअस्पताल से इंदौर रेफर, भीकनगांव बस स्टैंड के शौचालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, जिला अस्पताल में भर्ती
खरगोन जिले के भीकनगांव में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। प्रसव पीड़ा से पीड़ित गर्भवती महिला को जिला अस्पताल से गंभीर बताकर इंदौर रेफर किया गया, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिजन उसे वापस लेकर लौट आए। घर जाने के लिए बस का इंतजार करते समय महिला को बस स्टैंड स्थित शौचालय में प्रसव पीड़ा शुरू हुई और वहीं बच्चे का जन्म हो गया।