सहारनपुर: 240 मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान, राज्य मंत्री जसवंत सैनी बोल बड़ा लक्ष्य तय कर हासिल करें सफलता
सहारनपुर में प्रगतिशील सैनी सभा ने एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें जिले भर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम रविवार को जनमंच सभागार में हुआ। इसमें हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र,मोमेंटो ओर पटका देकर सम्मानित किया गया।