कैराना: कैराना नगर के सीएचसी परिसर में खड़ी एंबुलेंस में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी
Kairana, Shamli | May 17, 2026 कैराना नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पिछले करीब दो वर्षों से समयावधि पूरी कर चुकी एंबुलेंस खड़ी थी। अचानक एंबुलेंस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की तेज लपटें देखकर अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. विकास वर्णवाल ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।