मानिकपुर: चित्रकूट-मानिकपुर की काली घाटी में दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी, एक और ट्रक हुआ क्षतिग्रस्त, चालक को आई चोट
मानिकपुर की कालीघाटी में एक मक्का से भरा ट्रक संख्या UP70F T 3105 मंगलवार सुबह 9बजे दुर्घटना ग्रस्त हो गया,जो सतना से कानपुर की ओर जा रहा था,ट्रक के सहचालक शाहिद ने बताया कि ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है,जिसमे प्रतापगढ़ नि0चालक सलमान को सर में चोटें आई है,राहगिरो ने बताया कि दुर्घटना के समय चालक ट्रक में ही फस गया था,जिसे उन्होंने सीसा तोड़ कर बाहर निकाला।