रॉबर्ट्सगंज: मारकुंडी घाटी में पहाड़ी से टकराई ट्रक, ड्राइवर हुआ घायल, ट्रक लुधियाना से परचून का सामान लेकर उड़ीसा जा रहा था
चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में मंगलवार दोपहर 1 बजे परचून लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया इस हादसे में ट्रक ड्राइवर सुमित निवासी इटावा घायल हो गया राहगीरों ने ट्रक ड्राइवर को ट्रक से सुरक्षित बाहर निकाल लिया और ईलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया ट्रक ड्राइवर सुमित के मुताबिक वह लुधियाना से परचून का सामान लेकर उड़ीसा जा रहा था ।