हाथरस: डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई प्रभात फेरी, सैकड़ों की संख्या में भीड़ रही मौजूद
जनपद हाथरस शहर में संविधान रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न मार्गों व बाजारों से होते धूमधाम से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी अलीगढ़ रोड स्थित अम्बेडकर पार्क पहुंची, बाबा साहेब के अनुयायियों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।