पीलीभीत: घुघचिहाई चौराहा आसाम रोड पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
घुघचिहाई चौराहा पूरनपुर आसाम रोड पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भाग लेकर भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन आदर्शों को याद किया। इस अवसर पर बाबूराम पासवान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने भगवान परशुराम के त्याग, पराक्रम और धर्म रक्षा के संदेश