गोहपारु: गोहपारू थाना क्षेत्र के करुआ रोड स्थित ठाकुर बाबा मंदिर के पास फूटी नाली, ग्रामीणों ने पंचायत में की शिकायत
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत करुआ रोड स्थित ठाकुर बाबा मंदिर के पास एक नाली फूट गई है,जिससे नाली का गंदा पानी मंदिर के सामने बह रहा है,ग्रामीणों में काफी आक्रोश है,ग्रामीणों ने इस बात की शिकायत पंचायत में भी की है लेकिन अभी तक पंचायत के द्वारा कोई भी निर्माण कार्य नहीं कराया गया है,जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।