दुधि: तुर्रीडीह गांव में दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, दो को जिला अस्पताल किया गया रेफर
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के तुर्रीडीह गांव के पास शुक्रवार की शाम करीब 5बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रन्नु गांव निवासी 50 वर्षीय कामेश्वर पुत्र सोना बच्चा अपनी बाइक से महुआरिया गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।