भरतपुर: जिले में 67 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई रेवेन्यू अधिकारी की परीक्षा, सघन जांच के बाद परीक्षार्थियों को मिला प्रवेश
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 23 मार्च रविवार को आयोजित राजस्व अधिकारी ग्रेड द्वितीय एवं अधिशासी अधिकारी की परीक्षा में जिले में 67 परीक्षा केंद्रों पर 19004 नामांकन में से 5581 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 13423 अनुपस्थित रहे।(उपस्थित प्रतिशत 29.37 तथा अनुपस्थित प्रतिशत 70.63 रहे)