भरतपुर: जिले में RO ग्रेड-2 व EO ग्रेड-4 भर्ती परीक्षा 2022 हुई शुरू
भरतपुर में राजस्व अधिकारी (RO) ग्रेड-2 और अधिशाषी अधिकारी (EO) ग्रेड-4 भर्ती परीक्षा 2022 12 बजे से शुरू हुई। परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले ही अभ्यर्थियों की एंट्री बंद कर दी गई। सभी सेंटर पर अभ्यर्थियों की गहनता से तलाशी ली गई। इस दौरान अभ्यर्थियों के जूते, मौजे खुलवा कर चेक किया गया। वहीं महिला अभ्यर्थियों के बाल खुलवा कर चेक किए गए।