राया कट के दो होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 युवक और 6 युवतियां गिरफ्तार
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के राया कट स्थित होटल रॉयल और होटल सांवरिया में शनिवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कथित अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई इस कार्रवाई के दौरान 13 युवक और 6 युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय के नेतृत्व में नायब तहसीलदार महावन और थाना राया पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों होटलों पर एक साथ दबिश दी। अचानक हुई छापेमारी से होटल संचालकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कमरों की तलाशी के दौरान सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, राया कट क्षेत्र में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से यह कार्रवा�