कलेक्ट्रेट में आयोजित मंगलवार दोपहर 1 बजे जनसुनवाई में ग्यारसपुर तहसील के ग्राम पिपरियाजागीर निवासी परसराम मालवीय ने आवेदन देकर गांव के कोटवार शुभम मालवीय के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने बताया कि कोटवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 352 और 324(1) के तहत थाना हैदरगढ़ में मामला दर्ज है। आवेदक ने कलेक्टर से कोटवार को पद से हटाने की मांग की है।