बांका: वन स्टॉप सेंटर, बांका में बेटी के नाम पौधारोपण, सशक्तिकरण का दिया संदेश
Banka, Banka | Apr 13, 2026 वन स्टॉप सेंटर, बांका परिसर में सोमवार को महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार एवं जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन के संयुक्त तत्वावधान में “बेटी के नाम वृक्षारोपण” कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को जन-जन तक पहुंचाना था ।