पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया द्वारा आज 5 फरवरी, गुरुवार को शाम करीब 5 बजे पुलिस कार्यालय, बेतिया में कांडों से संबंधित जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में जिले के विभिन्न थानों से आए फरियादियों की समस्याओं को पुलिस अधीक्षक महोदय ने बारी-बारी से गंभीरता पूर्वक सुना।