जमुआ: चंदनडीह में 3 माह से बिजली गुल, केबल नहीं बदला, नाराज़ ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी
Jamua, Giridih | Apr 25, 2026 गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के पचम्बा से सटे चंदनडीह के निवासी पिछले तीन महीने से बिजली विभाग के तानाशाही रवैए से बड़े आन्दोलन की तैयारी कर रहे हैं। शनिवार को 5 बजे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दी। बताया गया कि यहां सोर्ट सर्किट के कारण ट्रांसफार्मर के पास केबल का ज्यादातर हिस्सा जलकर नष्ट हो चुका है जिससे बिजली तीन महीने से बाधित है।