काको थाना क्षेत्र के सुखदेव बिगहा के पास शुक्रवार शाम अपराधियों ने फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय पिंटू कुमार से लूटपाट की। बदमाशों ने 25 हजार रुपये नकद, मोबाइल और कंपनी का सामान लूट लिया। पीछा करने पर अपराधियों ने एक राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता देखते हुए एसपी काको थाना पहुंचे और पूछताछ की।