दरभंगा: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस ने विभिन्न मामलों में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, की गई अन्य कार्रवाई
दरभंगा वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय लहरिया सराय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दरभंगा जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र से विभिन्न मामलों में कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं जिले में वाहन जांच एवं समन की राशि 82 हजार रूपए वसूल कर एक मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। इसके अलावा दो कारतूस व एक देशी पिस्टल बरामद की गई।